जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में नौ प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप

जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
इंडियन एकेडमी ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजी एंड हेड नेक सर्जरी की 12वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 24 से 27 सितंबर तक RIC में। देश-विदेश के विशेषज्ञ आधुनिक तकनीक, शोध और उपचार पर चर्चा। 24 सितंबर को SMS मेडिकल कॉलेज में नौ वर्कशॉप।

जयपुर। इंडियन एकेडमी ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजी एंड हेड नेक सर्जरी की 12वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 24 से 27 सितंबर तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित होगी। इसमें देश-विदेश के कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ, हेड एंड नेक सर्जन, वैज्ञानिक और मेडिकल संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि आयोजन में आधुनिक तकनीक, नए शोध और मरीजों के उपचार को अधिक सुलभ बनाने पर चर्चा होगी। 24 सितंबर को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में नौ प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप होंगी। इनमें कैडेवर पर स्कल बेस, थायरॉइड, पैरोटिड और कैंसर सर्जरी की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। न्यूरो-ओटोलॉजी वर्कशॉप में चक्कर की समस्या की जांच और उपचार की आधुनिक विधियों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण होगा। कॉन्फ्रेंस में पहली बार ENT क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी प्रस्तावित है। दा विंची रोबोट और 3D मॉडल के माध्यम से युवा चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

AI सत्र में बीमारी की पहचान, जांच और उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावित उपयोग समझाए जाएंगे। इसके अलावा ‘इनोवेस्ट’ हैकाथॉन में मेडिकल, इंजीनियरिंग और टेक्निकल टीमों को मरीजों से जुड़ी समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए तीन दिन दिए जाएंगे। मुख्य कॉन्फ्रेंस में कॉक्लियर इम्प्लांट, स्कल बेस सर्जरी, कैंसर, सियालोएंडोस्कोपी, रिसर्च मेथडोलॉजी और मेडिको-लीगल मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस