ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर

एयरलाइंस से बल्क में टिकट बुक कर तैयार किए जा रहे टूर पैकेज

ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
आईआरसीटीसी ने समय बचाने के लिए हवाई टूर पैकेज शुरू किए। जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय इस वित्त वर्ष में एक दर्जन से अधिक घरेलू हवाई टूर संचालित करेगा। दक्षिण भारत, गोवा, अंडमान-निकोबार, कश्मीर और पूर्वोत्तर प्रमुख गंतव्य होंगे। विदेश यात्राओं में थाईलैंड और श्रीलंका शामिल।

जयपुर। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) अब रेल के साथ-साथ हवाई टूर पैकेज पर भी फोकस कर रहा है। ट्रेन से भारत दर्शन के टूर आमतौर पर 10 से 15 दिन के होते हैं, ऐसे में समय की बचत और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी ने हवाई यात्रा के जरिए कम अवधि वाले टूर पैकेज तैयार किए हैं। जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से इस वित्त वर्ष में एक दर्जन से अधिक घरेलू हवाई टूर संचालित किए जाएंगे।

आईआरसीटीसी का सबसे अधिक फोकस दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों, गोवा और अंडमान-निकोबार पर है। इसके अलावा जयपुर से कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी हवाई टूर प्रस्तावित हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए देवस्थान विभाग के सहयोग से तीर्थ यात्रा कराने के साथ अब आईआरसीटीसी निजी टूर प्लानिंग पर भी जोर दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय टूर भी तैयार :  

आईआरसीटीसी घरेलू हवाई टूर के साथ विदेश भ्रमण के पैकेज भी संचालित कर रहा है। जयपुर से थाईलैंड के 5-5 दिन के तीन टूर 17 अक्टूबर 2026, 29 दिसंबर 2026 और 9 फरवरी 2027 को रवाना होंगे। वहीं श्रीलंका का 7 दिन का टूर 21 अक्टूबर 2026 को जयपुर से रवाना होगा। इसके अलावा 21 अक्टूबर को सीकर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन भी रवाना होगी।

Read More कोटपूतली में पुलिस उप निरीक्षक 3,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

एयरलाइंस से पहले ही बुक होती हैं टिकट :

Read More स्कूलों की जर्जर हालत और एंट्री बैन पर कांग्रेस विधायकों का विधानसभा घेराव, काली पट्टी बांधकर विधायकों ने निकाला पैदल मार्च

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश सैनी के अनुसार हवाई टूर के लिए एयरलाइंस के साथ समन्वय किया जा रहा है। आईआरसीटीसी एयरलाइंस से पहले ही बल्क में टिकट बुक करता है। इन्हीं बुकिंग के आधार पर यात्रियों की संख्या और उपलब्धता के अनुसार टूर की योजना तैयार की जाती है। इससे यात्रियों को एक ही पैकेज में हवाई यात्रा, भ्रमण और दर्शन की सुविधा मिलती है। एलटीसी की सुविधा लेने वाले सरकारी कार्मिकों के साथ पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा के इच्छुक यात्रियों के लिए भी ये पैकेज उपयोगी साबित हो रहे हैं।

Read More अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े

जयपुर से घरेलू हवाई टूर :

-दक्षिण भारत-केरल: अक्टूबर और नवंबर 2026 में 7-7 दिन के दो टूर। इनमें मदुरई, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, कुमारकोम, मुन्नार और कोच्चि शामिल होंगे।

-गोवा: नवंबर और दिसंबर 2026 में 4-4 दिन के दो टूर।

-अंडमान-निकोबार: दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में 8-8 दिन के दो टूर।

-पूर्वोत्तर: जनवरी 2027 में 8 दिन का टूर, जिसमें गुवाहाटी, शिलांग और मेघालय का भ्रमण होगा।

-कश्मीर: जनवरी 2027 में 6 दिन का टूर, जिसमें श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम शामिल होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक
मराठा और ओबीसी आरक्षण आंदोलनों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में विरोध प्रदर्शनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए...
रेल यात्रियों के लिए राहत, राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू
यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी