जगतपुरा में 700 विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली : हाथों में तिरंगा, जुबां पर स्वच्छता का संदेश

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की

जगतपुरा में 700 विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली : हाथों में तिरंगा, जुबां पर स्वच्छता का संदेश
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जगतपुरा में नगर निगम की एसबीएम टीम ने तिरंगा जागरूकता रैली आयोजित। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के करीब 700 विद्यार्थियों ने तिरंगे और स्वच्छता संदेशों वाली तख्तियां लेकर रैली निकाली।

जयपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जगतपुरा जोन में देशभक्ति और स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर निगम जयपुर की एसबीएम टीम की ओर से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में तिरंगा जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसमें करीब 700 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थी हाथों में तिरंगा और स्वच्छता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर मुख्य मार्गों से गुजरे। इस दौरान देशभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में “4 बिन अपनाएं, मिक्स कचरे से आजादी पाएं” का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

विद्यार्थियों ने लोगों से घरों में कचरे का पृथक्करण करने, गीले-सूखे सहित अलग-अलग श्रेणियों में कचरा डालने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। साथ ही घर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। रैली में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगे के साथ निकली इस जागरूकता रैली ने देशभक्ति के जज्बे को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए आमजन तक प्रभावी संदेश पहुंचाया। नगर निगम की यह पहल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के साथ स्वच्छता के प्रति नागरिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।

 

Read More सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब : भोलेनाथ के अभिषेक के लिए मंदिरों में लगी कतारें, कांवड़ यात्रियों का जत्था भी निकला

Read More हाईकोर्ट में चुनावी कार्यक्रम पेश, 29 सितंबर को होंगे आरसीए चुनाव

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मेडिकल कालेज नीतियों पर विपक्ष का हमला, अशोक गहलोत ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ कागजी मान्यता, फैकल्टी और सुविधाओं का अभाव मेडिकल कालेज नीतियों पर विपक्ष का हमला, अशोक गहलोत ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ कागजी मान्यता, फैकल्टी और सुविधाओं का अभाव
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में मेडिकल कॉलेजों की बढ़ती संख्या के बीच शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता जताई।...
वीर सावरकर मामले में राहुल गांधी को राहत: SC ने रद्द की लखनऊ कोर्ट की कार्रवाई, कहा- अदालत ने यूपी सरकार से नहीं ली जरूरी कानूनी अनुमति
जगतपुरा में 700 विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली : हाथों में तिरंगा, जुबां पर स्वच्छता का संदेश
करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को अनुकंपा नौकरी देने पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
नेपाल: रोल्पा में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10, 3 लोग अब भी लापता
भाजपा सांसद पर बघेल पर हमला, सत्ता से बाहर होने के बाद भी नहीं गई अकड़ 
जयपुर में 100 बच्चों को मिलेगी मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी, क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने मिलाया हाथ