मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा

मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
बड़े नाले से निकलकर मंदिर परिसर में पहुंचा मगरमच्छ, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।

कोटा। थेकड़ा इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भैरूजी मंदिर परिसर में अचानक करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया। मंदिर परिसर में मगरमच्छ को देखकर श्रद्धालु और पुजारी घबरा गए। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। मगरमच्छ को देखने के लिए मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ पास के बड़े नाले से निकलकर मंदिर परिसर में पहुंचा था। सुबह मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारी की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर मगरमच्छ को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।

रेस्क्यूअर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मगरमच्छ मंदिर परिसर में मौजूद था। टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ को वाहन के जरिए चंबल नदी ले जाया गया, जहां उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। समय रहते वन विभाग की टीम के पहुंचने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया