25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी

विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाएगा

25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक जयपुर प्रथम जिले में मनाया जाएगा। चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता और संकल्प शिविर लगाए जाएंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों व शिक्षकों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया से संदेश प्रसारित।

जयपुर। राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक जयपुर प्रथम जिले में मनाया जाएगा। इस दौरान आमजन को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पखवाड़े के तहत जिले के चिकित्सा संस्थानों में नेत्रदान जागरूकता एवं संकल्प शिविर लगाए जाएंगे। रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से नेत्रदान के महत्व और इसके सामाजिक सरोकार से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जागरूकता संदेश पहुंचाए जाएंगे। चिकित्सा संस्थानों में नेत्रदान एवं कॉर्निया प्रत्यारोपण से जुड़ी जानकारी साझा करने के साथ जरूरत के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने कहा कि मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है। उन्होंने आमजन से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों को अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: धीमी मतदान रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, वार्ड 60 में सबसे ज्यादा तो वार्ड 30 में सबसे कम वोटिंग

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर