मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े

बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विश्लेषण किया जा रहा

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्रिकेट व अन्य खेलों पर ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालित कर रहे थे। जांच में करीब छह लाख रुपए का दैनिक और 18 लाख रुपए मासिक लेन-देन सामने आया।

जयपुर। वैशाली नगर क्षेत्र स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके पर दो युवक एवं एक युवती मौजूद मिले। पुलिस के अनुसार, पूछताछ एवं टीम द्वारा किए गए विश्लेषण में सामने आया कि उक्त लोग क्रिकेट एवं अन्य खेलों पर पैसे लगवाकर लोगों को ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाने का अवैध कार्य कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में आज का करीब 6 लाख रुपये का हिसाब तथा माह का अनुमानित 18 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट एवं 5 मोबाइल फोन बरामद किए।

मौके पर मिले व्यक्तियों को बरामद सामान सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना वैशाली नगर के सुपुर्द किया गया, जहां पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच एवं बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विश्लेषण किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय