सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही
जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो लावारिस लगेज बैगों से 38 किलो 630 ग्राम अवैध डोडा चूरा पाउडर बरामद किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 26 जुलाई को सिंधी कैंप बस स्टैंड के प्लेटफार्म नंबर-3 पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध लावारिस बैग मिले। तलाशी लेने पर उनमें 38.630 किलो डोडा चूरा पाउडर मिला। काफी देर तक बैगों के मालिक की तलाश की गई, लेकिन कोई वारिस नहीं मिलने पर पुलिस ने बैग जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है।
साथ ही, अब पुलिस कोटा, झालावाड़, चित्तौड़, भीलवाड़ा और नीमच की ओर से आने वाली बसों के चालक-परिचालकों को भी संदिग्ध यात्रियों और सामान की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।

Comment List