जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती

जनता के लिए स्पष्टीकरण : पुराने नोट रहेंगे मान्य

जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती
आरबीआई देश में ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का ट्रायल शुरू करने की तैयारी कर रहा। जयपुर समेत 5 शहरों का चयन। जयपुर के गर्म और शुष्क मौसम में नोटों की टिकाऊपन व मजबूती जांची जाएगी।

जयपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) देश में जल्द ही प्लास्टिक (पॉलिमर) के नोट पेश करने की तैयारी कर रहा है। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक बदलाव के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर को भी चुना गया है केंद्र सरकार ने हाल ही में ₹10 और ₹20 के लगभग 200 करोड़ प्लास्टिक नोटों के फील्ड ट्रायल (पायलट प्रोजेक्ट) को हरी झंडी दे दी है।

जयपुर को चुनने की मुख्य वजह :

आरबीआई ने देश की विविध जलवायु और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ट्रायल के लिए पांच शहरों का चयन किया है। इनमें जयपुर, कोच्चि, मैसूर, शिमला और भुवनेश्वर शामिल हैं। जयपुर के अत्यधिक गर्म और शुष्क मौसम में इन नोटों की सहनशीलता, टिकाऊपन और रंग की मजबूती को परखा जाएगा।

कब तक बाजार में आएंगे ये नोट ?

Read More आमेर महल के संरक्षण में हाईटेक तकनीक की एंट्री, एक्स-रे फ्लोरोसेंस मशीन से होगा विश्लेषण

ग्लोबल टेंडर जारी : रिजर्व बैंक की नोट-प्रिंटिंग यूनिट ने प्लास्टिक शीट (पॉलीमर सबस्ट्रेट) की सप्लाई के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदाएं (ग्लोबल टेंडर) आमंत्रित की हैं, जिसकी अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 तय की गई है।

Read More कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी

संभावित शुरुआत : टेंडर प्रक्रिया और छपाई पूरी होने के बाद, साल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक जयपुर के चुनिंदा बैंकों और एटीएम के जरिए ये नोट आम जनता के हाथों में पहुंच सकते हैं।

Read More नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कागजी नोटों से कितने अलग होंगे ?

पॉलिमर नोट दिखने में चमकदार और छूने में थोड़े से प्लास्टिक जैसे होंगे। ये पानी में भीगने पर खराब नहीं होते और आसानी से फटते भी नहीं हैं। वर्तमान कागजी नोटों की तुलना में इनकी उम्र लगभग ढाई से तीन गुना अधिक होती है।

जनता के लिए स्पष्टीकरण : पुराने नोट रहेंगे मान्य

सरकार और आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक प्रायोगिक (ट्रायल) प्रोजेक्ट है बाजार में पहले से चल रहे ₹10 और ₹20 के कागजी नोट पूरी तरह वैध रहेंगे प्लास्टिक नोट आने के बाद भी दोनों तरह की करेंसी बाजार में एक साथ चलन में रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बम मिलने की सूचना पर पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, सिविल डिफेंस...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित
जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ा: प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा, सुनामी चेतावनी से बढ़ी चिंता
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी
मुख्यमंत्री ने 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, कहा- अनुशासित और संस्कारवान युवा ही विकसित राजस्थान की नींव
सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात