धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी

कई घंटों तक दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की

धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी
झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ ईडी ने मंगलवार को 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ हुई कार्रवाई में दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। जांच एसके शर्मा सहित कई कारोबारियों के ठिकानों पर जारी।

रांची। झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की। एक साथ 20 से अधिक ठिकानों पर हुई कार्रवाई से कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। ईडी की टीमें केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं और कई घंटों तक दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की।

ईडी की कार्रवाई धनबाद के टिकियापाड़ा, महुदा, लोयाबाद, झरिया और बैंक मोड़ समेत कई इलाकों में चल रही है। अधिकारियों ने संबंधित परिसरों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की, जबकि मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा, वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।

लोयाबाद के कनकनी क्षेत्र में भी ईडी की टीम कई चर्चित कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची। अधिकारियों का काफिला तीन वाहनों से वहां पहुंचा और कई घंटों तक घर के भीतर जांच की। इस दौरान घर की महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध भी किया, हालांकि ईडी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी की छापेमारी एसके शर्मा के कार्यालय सहित अनिल गोयल, सबीर आलम, गणेश यादव, पप्पू मंडल, शेखर यादव, रंजीत सिंह और माधव सिंह समेत 20 से अधिक ठिकानों पर जारी है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े मनी ट्रेल की जांच के तहत की जा रही है। जांच एजेंसी वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और अवैध कमाई के संभावित नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

Read More साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की पहल, ई-जीरो एफआईआर की सीमा घटाकर एक लाख

 

Read More अमेरिका ने क्यूबा के 9 संगठनों पर लगाया प्रतिबंध, वामपंथी सरकार को बनाए रखने में की मदद

 

Read More यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राइजिंग राजस्थान : ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, नवंबर तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश राइजिंग राजस्थान : ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, नवंबर तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू की समीक्षा करते हुए विभागों को नवंबर 2026...
पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक पर धरना : सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता की उठाई मांग
बार्सिलोना मेट्रो में आग से अफरा-तफरी: धुएं से 136 लोग प्रभावित, 39 अस्पताल में भर्ती
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब
ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित
ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा 2022 : ब्लूटूथ से नकल कराने वाली अभ्यर्थी को एसओजी ने किया गिरफ्तार, 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी