सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित

केंद्र व राज्यों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट ने देशव्यापी छात्र आंदोलनों के दौरान गिरफ्तार बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले सभी छात्रों को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत ने केंद्र तथा सात राज्यों से जवाब तलब करते हुए छात्रों पर दमनकारी कार्रवाई रोकने, डिजिटल डेटा सुरक्षित रखने और हिंसा की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों से जवाब मांगा है। न्यायालय ने यह भी कहा कि राष्ट्रव्यापी छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और पुलिस कर्मियों को आई चोटों के आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच जरूरी है। न्यायालय ने इस मामले में अंतरिम निर्देशों की एक श्रृंखला जारी करते हुए यह भी संकेत दिया कि वह अपने एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन कर सकती है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ पुलिस बर्बरता के आरोपों वाली याचिकाओं के साथ-साथ घायल पुलिस कर्मियों और मीडियाकर्मियों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। न्यायालय ने छात्र प्रदर्शनकारियों की व्यक्तिगत जानकारी और डिजिटल डेटा को सुरक्षित रखने तथा ऐसी जानकारी को फिलहाल सार्वजनिक न करने का आदेश दिया। न्यायालय ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि प्रदर्शनकारियों के व्यक्तिगत विवरण प्रकाशित न किए जाएं। इसके साथ ही, बिना किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले छात्रों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने को लेकर कोई भी दंडात्मक या दमनकारी कार्रवाई न की जाए। न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को इन घटनाओं से जुड़े सभी सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज, कैमरा रिकॉर्डिंग, वायरलेस रिकॉर्ड और पीसीआर लॉग को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल में लैंगिक-तटस्थ भर्ती नीति लागू की, महिलाओं को समान स्थायी नियुक्ति अवसर मिले राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल में लैंगिक-तटस्थ भर्ती नीति लागू की, महिलाओं को समान स्थायी नियुक्ति अवसर मिले
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में दो प्रमुख नीतिगत सुधारों की शुरुआत की। इसके तहत महिला...
पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राहुल शर्मा को दी बधाई, कहा- शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ
राइजिंग राजस्थान : ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, नवंबर तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश
पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक पर धरना : सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता की उठाई मांग
बार्सिलोना मेट्रो में आग से अफरा-तफरी: धुएं से 136 लोग प्रभावित, 39 अस्पताल में भर्ती
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब
ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित