राइजिंग राजस्थान : ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, नवंबर तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया

राइजिंग राजस्थान : ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, नवंबर तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू की समीक्षा करते हुए विभागों को नवंबर 2026 तक ग्राउंडिंग लक्ष्य हासिल करने, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण और जिला कलेक्टरों से बेहतर समन्वय के निर्देश। बैठक में बताया गया कि ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए निवेश समझौतों (एमओयू) के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को एमओयू की नियमित समीक्षा करने, नवंबर 2026 तक निर्धारित ग्राउंडिंग लक्ष्य हासिल करने, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा निवेश परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टरों के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राइजिंग राजस्थान के तहत अब तक ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। वहीं, 11,000 से अधिक सक्रिय एमओयू, जिनका कुल निवेश मूल्य ₹35 लाख करोड़ से अधिक है, विभिन्न चरणों में क्रियान्वयनाधीन हैं।

 

Read More ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण

समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जबकि प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में निवेश परियोजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के निस्तारण और तय समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि विभागीय स्तर पर निरंतर निगरानी और जिला प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय से निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Read More विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर परिवहन विभाग की कवायद, 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय

 

Read More लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग