ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण

आमेर महल में दीवान-ए-आम, गणेश पोल और शीशमहल की स्थापत्य कला को करीब से देखा

ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण
ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर राजस्थान की कला, संस्कृति और स्थापत्य विरासत को जाना। प्रतिनिधियों ने हवामहल का दौरा कर स्मारक के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल ने आमेर महल में दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, गणेश पोल और शीशमहल की स्थापत्य कला देखी तथा ऐतिहासिक विरासत में रुचि दिखाई।

जयपुर। ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने गुलाबी नगरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और स्थापत्य विरासत को करीब से जाना। इसी क्रम में प्रतिनिधियों ने हवामहल स्मारक का दौरा किया। यहां उन्होंने स्मारक के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और मुख्य भाग की ओर तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान हवामहल की स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी मौजूद रहीं और उन्होंने प्रतिनिधियों को स्मारक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

वहीं, अपराह्न तीन बजे ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक आमेर महल का भ्रमण किया। प्रतिनिधियों ने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, गणेश पोल और शीशमहल सहित महल के विभिन्न हिस्सों की स्थापत्य कला को निहारा। इस दौरान आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक भी मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने जयपुर की ऐतिहासिक विरासत और वास्तुकला को लेकर विशेष रुचि दिखाई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह इस वर्ष के अंत में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन...
नेपाल में सेना प्रमुख धीरज सेठ का सम्मान समारोह: नौ पूर्व सैनिकों को योद्धा सेवा सम्मान से नवाजा, योगदान की सराहना
राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज
रक्षाबंधन पर जयपुर की महिलाओं को बड़ी राहत, JCTSL की सभी लो-फ्लोर बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
राजस्थान में पीएम गति शक्ति पोर्टल पर राजस्व भूमि की किस्म और विवरण होंगे मैप, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन चयन होगा आसान
हस्तशिल्प निर्यात को रफ्तार देने के लिए ईपीसीएच का ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ 
UEM जयपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, करियर और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर दिया गया जोर