अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े

5 साल से चल रहे थे फरार

अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े
विद्याधर नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकेश नायक को गिरफ्तार कर 55 पव्वे देशी शराब बरामद। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज। पुलिस ने चोरी-नकबजनी मामलों में करीब पांच साल से फरार दो स्थाई वारंटियों मुजाहिद उर्फ सोनू और महेश कुमार चौधरी को भी गिरफ्तार।

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब के 55 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी-नकबजनी के मामले में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर द्वितीय बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर दिलीप कुमार के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए लोकेश नायक (26) निवासी किशनगढ़, अजमेर, हाल बापू नगर कच्ची बस्ती, काली मंदिर के पास को अवैध शराब बेचते पकड़ा। उसके कब्जे से 55 पव्वे देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है। इसी टीम ने तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर चोरी-नकबजनी के मामलों में फरार दो स्थाई वारंटियों को भी पकड़ा। इनमें मुजाहिद उर्फ सोनू (22) निवासी विजय नगर कच्ची बस्ती, शास्त्रीनगर और महेश कुमार चौधरी निवासी ए-जेम्स कॉलोनी, विद्याधर नगर शामिल हैं। दोनों करीब पांच साल से अपने ठिकानों से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विकास के दावों के बीच खतरे में 'जिंदगी': नयापुरा की बड़ी चंबल पुलिया पर डामर उखड़ा और सरिए निकले विकास के दावों के बीच खतरे में 'जिंदगी': नयापुरा की बड़ी चंबल पुलिया पर डामर उखड़ा और सरिए निकले
आधा फीट तक गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान, बूंदी से नयापुरा आने वाले हिस्से की हालत सबसे खराब
लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़
दिल्ली में AI-रेडी गवर्नेंस की तैयारी, विभागों के डेटा को जोड़ने और सुरक्षित बनाने पर सरकार का जोर
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े
शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा