108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार

जंगलों की आग पर रखेगा नजर

108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में इसरो वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में मिशन शक्तिसैट (ShakthiSAT) के तहत 108 देशों की छात्राएं दो सैटेलाइट तैयार कर रही हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियाई छात्राओं द्वारा विकसित 'माल्य' नामक थर्मल कैमरा पेलोड पृथ्वी के तापमान, मौसम बदलावों और जंगलों की आग पर अंतरिक्ष से नजर रखेगा।

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित मिशन शक्तिसैट कार्यक्रम के तहत भारत समेत 108 देशों की छात्राएं इसरो के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में दो सैटेलाइट तैयार कर रही हैं। इनमें शक्तिसैट-लोअर अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट भी शामिल है, जिसे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन में ऑस्ट्रेलिया की छात्राओं ने ‘माल्य’ नाम का विशेष पेलोड तैयार किया है, जिसमें थर्मल कैमरा लगाया गया है।

यह कैमरा अंतरिक्ष से पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों में तापमान और मौसम में होने वाले अचानक बदलावों की निगरानी करेगा। इसके जरिए अत्यधिक गर्म या ठंडे क्षेत्रों की पहचान कर संभावित समस्याओं के समाधान में मदद मिल सकेगी। कैमरे से प्राप्त आंकड़े भविष्य में पर्यावरण और आपदा प्रबंधन के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं।

छात्राओं कटरीना और सना साइट के अनुसार, माल्य पेलोड में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे जंगलों में आग की पहचान, तापमान में बदलाव और पर्यावरणीय परिस्थितियों की निगरानी संभव होगी। इसके अलावा पेड़ लगाने के लिए उपयुक्त क्षेत्रों और निर्माण गतिविधियों के लिए अनुकूल स्थानों की पहचान में भी डेटा मददगार हो सकता है।

‘माल्य’ नाम ऑस्ट्रेलिया के डायमंड पायथन से प्रेरित है, जो गर्मी महसूस कर अंधेरे में शिकार तलाशता है। इसी तरह यह कैमरा अंतरिक्ष से पृथ्वी की गर्मी को पहचानकर जानकारी जुटाएगा।

Read More झारखंड के छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होना अच्छा : छात्रों के सवालों के मिलें जवाब, राहुल बोले- सरकार ने चुना बातचीत का रास्ता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग