रोम में वैश्विक मंच पर लोक प्रशासन और गवर्नेंस पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे मुख्य सचिव, 51वें ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन में देंगे अध्यक्षीय संबोधन

70 से अधिक देशों से लगभग 900 शोध प्रस्ताव प्राप्त हुए

रोम में वैश्विक मंच पर लोक प्रशासन और गवर्नेंस पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे मुख्य सचिव, 51वें ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन में देंगे अध्यक्षीय संबोधन
राजस्थान के मुख्य सचिव एवं IIAS अध्यक्ष वी. श्रीनिवास 25 अगस्त को रोम की सैपिएन्जा यूनिवर्सिटी में 51वें EGPA वार्षिक सम्मेलन में अध्यक्षीय संबोधन देंगे। 24 से 27 अगस्त तक होने वाले सम्मेलन में लोक प्रशासन, गवर्नेंस और पब्लिक पॉलिसी पर चर्चा।

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास अगले सप्ताह इटली के रोम में लोक प्रशासन और गवर्नेंस से जुड़े प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का दृष्टिकोण साझा करेंगे। श्रीनिवास 25 अगस्त को सैपिएन्जा यूनिवर्सिटी ऑफ रोम में आयोजित 51वें यूरोपियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (EGPA) वार्षिक सम्मेलन में अध्यक्षीय संबोधन देंगे। इस वर्ष 24 से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाला ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन लोक प्रशासन के क्षेत्र में संगठन का प्रमुख आयोजन है। प्रत्येक वर्ष अलग-अलग यूरोपीय देश में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन दुनियाभर के शिक्षाविदों, लोक प्रशासन से जुड़े प्रैक्टिशनर्स और युवा शोधकर्ताओं को सार्वजनिक प्रशासन, गवर्नेंस और पब्लिक पॉलिसी के नवीनतम विषयों पर संवाद और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए साझा मंच प्रदान करता है। EGPA 2026 सम्मेलन में 600 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जबकि 70 से अधिक देशों से लगभग 900 शोध प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

सम्मेलन में ईजीपीए की अध्यक्ष प्रो. सबीने कुहलमान तथा ईजीपीए-2026 सम्मेलन की अध्यक्ष एवं सैपिएन्जा यूनिवर्सिटी ऑफ रोम की प्रो. नोएमी रॉसी सहित विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, विशेषज्ञ और लोक प्रशासन से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में एनालॉग खाद्य सामग्री का काला कारोबार धड़ल्ले पर , पेट तक पहुंच रहा मिलावटी 'ज़हर' कोटा में एनालॉग खाद्य सामग्री का काला कारोबार धड़ल्ले पर , पेट तक पहुंच रहा मिलावटी 'ज़हर'
आप जगह बता दो कहां पहुंचाना है? जब लेने आओ तभी फोन करना जगह बता देगें।
फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले में परिवहन विभाग सख्त, अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC CGL और CDPO परीक्षा रद्द करने के सरकार के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 06 से अधिक उद्योगों को अनुदान स्वीकृत, 580 करोड़ निवेश से 1699 रोजगार सृजन
रोम में वैश्विक मंच पर लोक प्रशासन और गवर्नेंस पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे मुख्य सचिव, 51वें ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन में देंगे अध्यक्षीय संबोधन
त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल