विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
रफीक नाम के युवक ने शाकिर की जांघ में चाकू मार दिया था
जयपुर के विद्याधरनगर इलाके में मंदिर मोड़ पर देर रात हुए विवाद में चाकूबाजी से घायल शाकिर की मंगलवार अलसुबह एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत। पुलिस के अनुसार, रफीक ने उसकी जांघ में चाकू मारा था, जिससे अधिक रक्तस्राव हुआ।
जयपुर। विद्याधरनगर इलाके में देर रात मंदिर मोड़ पर हुए झगड़े में चाकूबाजी से घायल हुए युवक शाकिर की इलाज के दौरान मौत हो गई। रफीक नाम के युवक ने शाकिर की जांघ में चाकू मार दिया था। गंभीर चोट के कारण अधिक खून बहने से उसकी हालत बिगड़ गई। घायल शाकिर को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार अलसुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रफीक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
एडीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया कि देर रात मंदिर मोड़ पर हुए विवाद को सुलझाने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। इसी दौरान झगड़ा बढ़ गया और शाकिर पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 12:33:44
पुलिस ने एझिमाला नौसेना अकादमी में फर्जी भारतीय पहचान के जरिए करीब एक साल से नौकरी कर रहे बांग्लादेशी नागरिक...

Comment List