जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
जातिगत जनगणना महज "व्हाइट वॉश"
नई दिल्ली। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है और जिस तरीके से देश में जातिगत जनगणना करायी जा रही है, उसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी, क्योंकि यह महज "व्हाइट वॉश" है।
जयराम रमेश ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सत्तापक्ष के लोग पहले वर्षों तक जातिगत जनगणना के विरोध में रहे, लेकिन जनगणना की घोषणा के बाद लगातार यू-टर्न ले रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस संबंध में पीएमओ को कई पत्र लिखे हैं, लेकिन अब तक उनका जवाब नहीं मिला है। उन्होंने 21 सितंबर 2021 को शीर्ष न्यायालय में शिक्षा मंत्रालय की ओर से दाखिल हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि जातिगत जनगणना के लिए पहले से जातियों की सूची तैयार करना आवश्यक बताया गया था। बिहार में 215 जातियों की सूची और तेलंगाना में भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनायी गई थी।
उन्होंने मौजूदा प्रक्रिया रद्द कर बिहार-तेलंगाना मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर लागू किये जाने की मांग की। साथ ही सभी राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों से चर्चा कर सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए जातिगत जनगणना करायी जाये।

Comment List