चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा

बाइक चार दिन पहले एसएमएस थाना क्षेत्र से चुराई थी

चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
आदर्श नगर थाना पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार दिन पहले एसएमएस थाना क्षेत्र से चोरी मोटरसाइकिल और धारदार छुरी बरामद। पुलिस के अनुसार, दोनों नशे के आदी और चोरी की वारदातें करते थे।

जयपुर। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की धरपकड़ और वाहन चोरी व अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आदर्श नगर थाना पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और धारदार छुरी बरामद की है। बरामद बाइक चार दिन पहले एसएमएस थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं और कई मामलों में वारंट व स्थायी वारंट जारी हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि आरोपी सागर सैनी उर्फ मोन्टी (30) निवासी प्रेम नगर, मानसरोवर, हाल सिंधी कॉलोनी जवाहर नगर और वासु परसौमा (24) निवासी रामनगर कॉलोनी, मानसरोवर, हाल गुर्जर की थड़ी मानसरोवर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बाइक और धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपना शौक पूरा करने के लिए जयपुर शहर में वारदातों को अंजाम देते थे।

सागर सैनी के खिलाफ मानसरोवर, रामनगरिया थाने में 10 मामले तथा वासु परसौमा के खिलाफ खोहनागोरियान, मानसरोवर, मालवीय नगर, ज्योति नगर, बजाज नगर, प्रतापनगर, शिवदासपुरा और महेश नगर थानों में चोरी के आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर जाति...
एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में छत का पंखा गिरा, महिला घायल
विकास के दावों के बीच खतरे में 'जिंदगी': नयापुरा की बड़ी चंबल पुलिया पर डामर उखड़ा और सरिए निकले
लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़
दिल्ली में AI-रेडी गवर्नेंस की तैयारी, विभागों के डेटा को जोड़ने और सुरक्षित बनाने पर सरकार का जोर
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े