विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर परिवहन विभाग की कवायद, 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय

व्यवस्था सत्र समाप्त होने तक जारी रहेगी

विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर परिवहन विभाग की कवायद, 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
राजस्थान विधानसभा के छठे सत्र को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज की। सत्र समाप्ति तक विभागीय कार्यालयों में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित। अधिकारी फोन, फैक्स और ईमेल से उपलब्ध रहेंगे। बिना अनुमति अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के 16वीं विधानसभा के छठे सत्र को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सत्र की अवधि में विभाग के सभी कार्यालयों में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किए जाएंगे। यह व्यवस्था सत्र समाप्त होने तक जारी रहेगी। तैनात अधिकारी फोन, फैक्स और ईमेल के माध्यम से उपलब्ध रहेंगे। सत्र के दौरान बिना अनुमति अवकाश नहीं मिलेगा और अधिकारी पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। अपर परिवहन आयुक्त रेणु खंडेलवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय करते हुए विधानसभा प्रश्नों, प्रस्तावों और अन्य सूचनाओं के तत्काल उत्तर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों को स्वयं जांच के बाद जवाब भेजने होंगे। तारांकित प्रश्नों की पूरक सूचना भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। उप परिवहन आयुक्त राजेश जाखड़ प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और कटौती प्रस्तावों की पत्रावली प्रस्तुत करेंगे। कर्मचारियों की टीम सुबह 8:30 से शाम 7:30 बजे तक तथा राजकीय अवकाश पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेगी। -एप्लिकेशन नेवा की नियमित निगरानी की जाएगी। शून्यकाल के बिंदुओं की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। बजट भाषण और राज्यपाल के अभिभाषण से जुड़े जवाब भी तैयार किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल "वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस द्वारा अपने कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के केवल शुरुआती दो अंतरे गाने के निर्णय...
जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे और अतिक्रमण
भारत और सिंगापुर ने की रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा : उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर, संबंधों को मजबूत करने पर भी व्यक्त की सहमति
जीएसटी विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 4.99 करोड़ की अनियमितता उजागर
सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: संगम के कई घाट डूबे, निचले इलाकों में गहराया बाढ़ का खतरा 
विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित