एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में छत का पंखा गिरा, महिला घायल

महिला के सिर पर गंभीर चोट आई

एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में छत का पंखा गिरा, महिला घायल
सवाई मानसिंह अस्पताल के चरक भवन स्थित ENT वार्ड में सोमवार शाम छत का पंखा गिरने से महिला घायल। सिर पर गंभीर चोट लगने से 12 से अधिक टांके लगाए। परिजनों के अनुसार, इलाज के लिए करीब आधे घंटे इंतजार करना पड़ा। हादसे के बाद महिला को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।

जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के चरक भवन स्थित ENT वार्ड में सोमवार शाम छत का पंखा गिरने से एक महिला घायल हो गई। हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और 12 से अधिक टांके लगाए गए। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक घायल महिला को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, संतोष नामक महिला का ENT वार्ड में कान का ऑपरेशन हुआ था। उसकी बहन रेणु उससे मिलने वार्ड में पहुंची थी। वह मरीज के बेड के पास टेबल पर बैठी थी, तभी अचानक छत का पंखा उसके सिर पर आ गिरा। हादसे के बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और महिला के सिर से खून बहने लगा। परिजनों के अनुसार, करीब 10-15 मिनट तक मौके पर उपचार नहीं मिला। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने एम्बुलेंस बुलाई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद एम्बुलेंस घायल को ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान सिर पर 12 से अधिक टांके लगाए गए।

ट्रोमा सेंटर से मेडिसिन विभाग में भर्ती की सिफारिश के बावजूद महिला को वापस चरक भवन भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि सुबह तक उसे देखने कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। हादसे ने अस्पताल की इलेक्ट्रिकल और मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में जिम्मेदार अधिकारी टिप्पणी से बचते नजर आए।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग