लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़

वन स्टेट वन इलेक्शन पर बीजेपी का जोर

लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय और पंचायती राज चुनावों के संदर्भ में 'वन स्टेट वन इलेक्शन' की अवधारणा का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से प्रशासनिक कार्यों में बाधा आती है और विकास कार्य रुक जाते हैं, जिसका सीधा असर जनता पर पड़ता है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वन स्टेट वन इलेक्शन के भाव से प्रदेश में हो रहे निकाय एवं पंचायती राज के चुनावो के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव से ना केवल खर्च बढ़ता है बल्कि प्रशासनिक कामकाज में भी व्यवधान आता है जिससे लोक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर भी असर पड़ता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बार बाऱ चुनाव से सरकार एवं प्रशासनिक मशीनरी चुनाव कार्याे में व्यस्त हो जाती है और आचार संहिता की आड़ में विकास कार्य रुक जाते हैं जिसका सीधा नुकसान आम जनता को होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ द्वारा निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन कर रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
जयपुर के विद्याधरनगर इलाके में मंदिर मोड़ पर देर रात हुए विवाद में चाकूबाजी से घायल शाकिर की मंगलवार अलसुबह...
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में छत का पंखा गिरा, महिला घायल
विकास के दावों के बीच खतरे में 'जिंदगी': नयापुरा की बड़ी चंबल पुलिया पर डामर उखड़ा और सरिए निकले
लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़