नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण

कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया

नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
जयपुर मंडल रेलवे में नकली करेंसी की पहचान, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और कानूनी प्रावधानों को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित। आरबीआई के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में वाणिज्य एवं लेखा विभाग के कैश-डीलिंग कर्मचारियों को वास्तविक व संदिग्ध नोटों की पहचान, सुरक्षा चिन्हों की जांच और नकली नोट मिलने पर रिपोर्टिंग प्रक्रिया।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में नकली करेंसी की पहचान, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और कानूनी प्रावधानों को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्मिक विभाग की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में कैश-डीलिंग से जुड़े वाणिज्य एवं लेखा विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में कर्मचारियों को वास्तविक और संदिग्ध नोटों की पहचान, सुरक्षा चिन्हों की जांच तथा नकली नोट मिलने पर अपनाई जाने वाली रिपोर्टिंग प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही नकली करेंसी से जुड़े नियमों और कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने कहा कि रेलवे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नकद लेन-देन होता है। ऐसे में कैश-डीलिंग स्टाफ का नकली नोटों की पहचान को लेकर प्रशिक्षित और सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण से कर्मचारी वास्तविक परिस्थितियों में तत्काल और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई कर सकेंगे।

 

Read More पीएचईडी : चार साल पुराने एईएन के हस्ताक्षर से जारी हो रहे पानी के बिल, जयपुर में जलदाय विभाग की बिलिंग व्यवस्था कटघरे में

Read More मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गहलोत से की मुलाकात : UCC बिल को लेकर चिंताओं से कराया अवगत, दरगाहों और मदरसों को हटाने का उठाया मुद्दा

Read More जयपुर एयरपोर्ट : एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को उतारा

 

 

 


 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत देते हुए तीन प्राथमिकियों में 30 नवंबर...
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े
शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण