पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राहुल शर्मा को दी बधाई, कहा- शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ

खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राहुल शर्मा को दी बधाई, कहा- शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 की 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर राजस्थान के पैरा निशानेबाज राहुल शर्मा को बधाई दी। राहुल की उपलब्धि देश और प्रदेश के लिए गौरव का विषय।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर राजस्थान के पैरा निशानेबाज राहुल शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि राहुल शर्मा के शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि को राजस्थान और भारत दोनों के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को अपने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने राहुल शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना, बोले- देश बेरोजगारी और महंगाई के दोहरी मार से जूझ रहा, चीनी के बाद प्याज की कीमतों को लेकर जताई चिंता जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना, बोले- देश बेरोजगारी और महंगाई के दोहरी मार से जूझ रहा, चीनी के बाद प्याज की कीमतों को लेकर जताई चिंता
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश बेरोजगारी, छंटनी और महंगाई की...
इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की तैयारी, कंपनियों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का काशी दौरा: नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम
कहीं अधूरे कामों पर नाराजगी, कहीं मूलभूत सुविधाओं का इंतजार
बजट स्वीकृत हुआ फिर भी नहीं मिले 14.55 करोड़, बजट को तरसा अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, थमा विकास
बुनियादी सुविधाओं का अभाव : टूटी सड़कें, अंधेरा और कचरे के ढेर की कड़वी सच्चाई