ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा 2022 : ब्लूटूथ से नकल कराने वाली अभ्यर्थी को एसओजी ने किया गिरफ्तार, 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के छिपकर रह रही थी

ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा 2022 : ब्लूटूथ से नकल कराने वाली अभ्यर्थी को एसओजी ने किया गिरफ्तार, 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
राजस्थान एसओजी ने आरपीएससी ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा-2022 में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने के मामले में आरोपी अभ्यर्थी कोमल (23) को नागौर से गिरफ्तार किया। जांच में प्रश्नपत्र लीक कर मोबाइल और ब्लूटूथ के जरिए नकल कराने वाले संगठित गिरोह का खुलासा।

जयपुर। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा-2022 में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कराने के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अभ्यर्थी कोमल (23) को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि 19 अक्टूबर 2024 को पुलिस थाना एसओजी, जयपुर में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2022 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि परीक्षा में मुख्य आरोपी पोरव कालेर ने अपने चाचा तुलछाराम कालेर के साथ मिलकर संगठित नकल गिरोह बनाया था। इस गिरोह ने 14 मई 2023 को आयोजित ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों को मोबाइल और ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराई।

महानिरीक्षक पुलिस अजयपाल लाम्बा, उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव तथा पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के नेतृत्व में चल रही जांच के दौरान अब तक इस मामले में कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी की विशेष टीम ने 27 जुलाई 2026 को नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के खजवाना निवासी कोमल को गिरफ्तार किया। वह गिरफ्तारी के डर से जोधपुर और नागौर में अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां छिपकर रह रही थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग