पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक पर धरना : सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता की उठाई मांग

विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में गाइड शामिल हुए

पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक पर धरना : सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता की उठाई मांग
वर्षों पुरानी मांगों को लेकर राजस्थान के लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे। राजस्थान लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित आंदोलन में प्रदेशभर से गाइड शामिल।

जयपुर। अपनी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर राजस्थान के लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। राजस्थान लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में गाइड शामिल हुए।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति के संरक्षक रवि शंकर धाभाई ने कहा कि पिछले चार वर्षों से राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष लगातार ज्ञापन और वार्ता के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने राजस्थान पर्यटक गाइड्स कल्याण बोर्ड के गठन, ऑफ-सीजन आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य दुर्घटना बीमा, पेंशन, परिवार सुरक्षा, कौशल उन्नयन, रोजगार सुरक्षा तथा आरटीडीसी होटलों में रियायती आवास सुविधा लागू करने की मांग उठाई।

Post Comment

Comment List

Latest News

दीर अल-बलाह में इज़रायली कार्रवाई तेज, आईडीएफ ने हमास के सुरक्षा प्रमुख को मार गिराने का दावा किया दीर अल-बलाह में इज़रायली कार्रवाई तेज, आईडीएफ ने हमास के सुरक्षा प्रमुख को मार गिराने का दावा किया
इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) और सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) ने दीर अल-बलाह क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर हमास के आंतरिक सुरक्षा...
केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- छात्र आंदोलन में हिंसा करने वालों पर कानून के तहत होगी कड़ी कार्रवाई
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
गर्भवतियों को अब बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा खून, मातृ मृत्यु रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला
राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल में लैंगिक-तटस्थ भर्ती नीति लागू की, महिलाओं को समान स्थायी नियुक्ति अवसर मिले
पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राहुल शर्मा को दी बधाई, कहा- शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ
राइजिंग राजस्थान : ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, नवंबर तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश