ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित

लगभग 13 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित होगी

ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित
संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना के तहत ईसरदा बांध के दूसरे चरण के लिए टोंक और सवाई माधोपुर के 39 गांवों में 4,089.35 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित। विशेषज्ञ समिति भूमि का मूल्यांकन कर चुकी।

जयपुर। संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी (PKC-ERCP) परियोजना के तहत ईसरदा बांध के दूसरे चरण को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। बांध को 262 आरएल (Reduced Level) मीटर तक भरने के लिए टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए बहुउद्देशीय विशेषज्ञ समिति भूमि का मूल्यांकन कर चुकी है। योजना के दूसरे चरण में कुल 4,089.3550 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। इसमें 1,633.2729 हेक्टेयर गैर-कृषि भूमि तथा 2,456.0821 हेक्टेयर सिंचित बहुफसल कृषि भूमि शामिल है।

भूमि अधिग्रहण टोंक जिले के 35 गांवों और सवाई माधोपुर जिले के 4 गांवों, यानी कुल 39 गांवों में किया जाएगा। इन गांवों का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 29,753.41 हेक्टेयर है, जिसमें से लगभग 13 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित होगी। ईसरदा बांध का यह दूसरा चरण संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य चंबल बेसिन के जल का बेहतर उपयोग करते हुए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना के निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में जल संकट वाले क्षेत्रों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था