कोटपूतली-बहरोड़ में नकबजनी करते अंतर्राज्यीय पारदी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, लाखों की नकदी और जेवर चोरी का आरोप

ढाई लाख नकद और जेवर चोरी

कोटपूतली-बहरोड़ में नकबजनी करते अंतर्राज्यीय पारदी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, लाखों की नकदी और जेवर चोरी का आरोप
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना पुलिस ने काठूवास गांव में नकबजनी की वारदात के दौरान अंतर्राज्यीय पारदी गिरोह के सदस्य बन्टी पारदी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने का प्रयास जारी है, जबकि फरार अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

अलवर। राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र पुलिस ने नकबजनी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय पारदी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काठूवास गांव में नकबजनी की वारदात के दौरान मौके से आरोपी बन्टी पारदी (46) को पकड़ लिया। गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात काठूवास गांव में एक मकान को निशाना बनाया गया। मकान मालिक की देर रात करीब सवा दो बजे नींद खुली तो उसने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो कुछ लोग मकान से भागने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा दीवार कूदकर फरार हो गया। 

पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब सवा दो लाख रुपये नकद, चांदी की पाजेब, चुटकी, चेन सहित सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर