rajasthan crime news
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... टीकाराम जूली का आरोप: राजस्थान में कानून-व्यवस्था बेपटरी, अलवर में तीन युवकों की हत्या पर उठाए सवाल
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्षदों को पकड़ने और बाड़ाबंदी में व्यस्त है, जबकि अलवर में तीन युवकों की संदिग्ध हत्या और अपहरण जैसी घटनाएं सरेआम हो रही हैं। जूली ने मामले की गहन जांच की मांग की है। अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार
Published On
By Jaipur NM
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। भीषण टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 20 लाख की फिरौती मांगने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार, गाड़ी किराये के बहाने युवक को बुलाया और कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो
Published On
By Jaipur NM
बाड़मेर में गाड़ी किराये पर लेने का झांसा देकर एक युवक का अपहरण करने, मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाने और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के जरिए युवकों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। कोटपूतली-बहरोड़ में नकबजनी करते अंतर्राज्यीय पारदी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, लाखों की नकदी और जेवर चोरी का आरोप
Published On
By Jaipur NM
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना पुलिस ने काठूवास गांव में नकबजनी की वारदात के दौरान अंतर्राज्यीय पारदी गिरोह के सदस्य बन्टी पारदी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने का प्रयास जारी है, जबकि फरार अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर, कंटेनर में घुसे चालक की दर्दनाक मौत
Published On
By Jaipur NM
भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लांबिया टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में CM भजनलाल, कहा- महिलाओं-बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई, बदमाशों की कांपे रूह
Published On
By Jaipur PS
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर राज्य में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जिम्मेदारी सीधे संबंधित आईजी और एसपी की होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे बदमाशों की रूह कांप उठे। सीएम ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फटकार। भरतपुर में मामूली कहासुनी पर फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई अंतर्गत लखनपुर थाना पुलिस ने बीलौठ गांव में दहशत फैलाने वाले एक शख्स को दबोचा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देवेंद्र ने आपसी कहासुनी के बाद महिलाओं को डराने के उद्देश्य से अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की डबल बैरल बंदूक जब्त कर ली है। छात्रा को पीने के पानी में यूरिन मिलाने के मामले में दर्ज कराई प्राथमिकी
Published On
By Jaipur
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाने के लुहारिया में छात्रा के पीने के पानी में यूरिन मिलाने एवं आपत्तिजनक पत्र बैग में रखने को लेकर पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अवैध पिस्टल बेचने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
Published On
By Jaipur
डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि दो जुलाई को जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल ओमप्रकाश को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से अवैध हथियार मंगवा कर बेचे जा रहे है। 