भरतपुर में मामूली कहासुनी पर फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर के बाहर रखी लकड़ी में लगी गोली

भरतपुर में मामूली कहासुनी पर फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई अंतर्गत लखनपुर थाना पुलिस ने बीलौठ गांव में दहशत फैलाने वाले एक शख्स को दबोचा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देवेंद्र ने आपसी कहासुनी के बाद महिलाओं को डराने के उद्देश्य से अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की डबल बैरल बंदूक जब्त कर ली है।

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के नदबई के लखनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने मामूली कहासुनी पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे बंदूक बरामद कर ली है। थानाधिकारी विजय सिंह ने रविवार को बताया कि बीलौठ गांव में देवेंद्र ने महिलाओं को डराने के लिये अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली पीड़ित के घर के बाहर रखे लकड़ी में खोखे में लगी। मामला दर्ज हाेने पर पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार करके उससे 12 बोर डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गयी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में सियासी बयान: नेता प्रतिपक्ष बोले- प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद जयपुर में सियासी बयान: नेता प्रतिपक्ष बोले- प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भरतपुर में दो व्यापारियों पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी को लेकर भाजपा सरकार...
भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: संजय सरावगी
हैदराबाद से सियासी हलचल: महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड और मिस्ड कॉल अभियान शुरू, आंदोलन की रणनीति तय
खोह नागोरियान पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई: 51.55 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में अवैध पटाखा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड फिरोज गाजियाबाद से गिरफ्तार
ब्रुकलिन में गोलीकांड: आतिशबाजी के दौरान गोलीबारी, 4 बच्चों समेत 8 लोग घायल
दिल्ली में खराब मौसम का असर: 11 उड़ानें जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी