20 लाख की फिरौती मांगने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार, गाड़ी किराये के बहाने युवक को बुलाया और कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

आभूषण व नकदी लूटी और फिरौती मांगी

20 लाख की फिरौती मांगने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार, गाड़ी किराये के बहाने युवक को बुलाया और कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो
बाड़मेर में गाड़ी किराये पर लेने का झांसा देकर एक युवक का अपहरण करने, मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाने और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के जरिए युवकों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

बाड़मेर। गाड़ी किराये पर देने के बहाने युवक को बुलाकर अपहरण करने, मारपीट के बाद कपड़े उतरवाकर फोटो-वीडियो बनाने और परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह सोशल मीडिया के जरिए युवकों को निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश रचता था। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आयज़् और बाड़मेर वृत्ताधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 

डीएसटी बालोतरा के सहयोग से पुलिस ने दोनों आरोपियों को बालोतरा शहर से दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को धोरीमना निवासी युवक ने रिपोटज़् दी थी कि 20 अगस्त को पुष्पा  उसे गाड़ी किराये पर लेने के बहाने अपने साथ ले गई। लूंगी नाडी-मुकने की ढाणी रोड पर उसने प्रकाश सहित दो अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि वहां युवक से मारपीट की गई और उसे स्कॉपिज़्यो में डालकर अपहरण कर लिया।इसके बाद उसे जान से मारने का डर दिखाकर परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने युवक के गले से सोने का फूल, मोबाइल, गाड़ी के दस्तावेज, चाबी और 11,580 रुपए भी ले लिए।  क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया