कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में CM भजनलाल, कहा- महिलाओं-बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई, बदमाशों की कांपे रूह

क्षेत्र में अपराध हुआ तो कॠ-रढ होंगे जिम्मेदार

कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में CM भजनलाल, कहा- महिलाओं-बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई, बदमाशों की कांपे रूह
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर राज्य में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जिम्मेदारी सीधे संबंधित आईजी और एसपी की होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे बदमाशों की रूह कांप उठे। सीएम ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फटकार।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर राज्य में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जिम्मेदारी सीधे संबंधित आईजी और एसपी की होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे बदमाशों की रूह कांप उठे। सीएम ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फटकार भी लगाई। उन्होंने बताया कि 2023 की तुलना में संगठित अपराध और फायरिंग की घटनाओं में कमी आई है, इस गिरावट की रफ्तार और बढ़नी चाहिए। गोगुंदा में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण के मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी को उनके निर्देश पर नोटिस भी जारी किया गया। उहोंने अलवर, श्रीगंगानगर और भरतपुर में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह विभाग एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थिति रहे। वहीं रेंज महानिरीक्षक एवं समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक वीसी के जरिए बैठक से जुड़े।

अवैध हथियारों की सप्लाई चेन तोड़नी होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध हथियार संगठित अपराध की रीढ़ है और संगठित अपराध को रोकने के लिए इसे तोड़ना बहुत जरूरी है। जिन जिलों में आर्म्स एक्ट के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, वहां अवैध हथियारों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। 

अपराधियों के सोशल फाइनेंशियल नेटवर्क का करें खात्मा
उन्होंने अपराधियों के सोशल नेटवर्क के साथ-साथ फाइनेंशियल नेटवर्क का खात्मा करने पर जोर देते हुए कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी करते हुए ऐसे युवाओं पर विशेष नजर रखें जो अपराधियों को फॉलो करते हैं। साथ ही भू माफिया गतिविधि और हवाला लेन-देन पर अंकुश लगाकर अपराधियों की आय के स्रोतों को भी बंद करना होगा। 

महिलाओं -बच्चों के खिलाफ अपराधों में हो कठोर कार्रवाई
सीएम ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध जघन्य अपराधों को अत्यंत गंभीर बताते हुए ऐसे मामलों में त्वरित, कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने और अपराधियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए। 

Read More एफएचटीआर ने आईएटीओ मंच से किया राजस्थान पर्यटन का विज़न प्रस्तुत

जिलों में नियमित हो सीएलजी की बैठक
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में नियमित रूप से सीएलजी की बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएलजी बैठकों की मुख्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए, जिससे इनके माध्यम से प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Read More एसएमएस अस्पताल में दो किलो वजनी दुर्लभ छाती के ट्यूमर की सफल सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी ने लगाई 1,700 रुपये की छलांग, सोना हुआ सस्ता जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी ने लगाई 1,700 रुपये की छलांग, सोना हुआ सस्ता
जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में सीमित उतार चढ़ाव दर्ज। चांदी 1700 रुपए की छलांग लगाकर 2,26,000 रुपए...
भारत ने सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य की उम्मीदवारी पेश की, जयशंकर ने कहा- सुरक्षित और समृद्ध विश्व के लिए प्रतिबद्ध
‘एक्स ब्लू जींस’ का नया विमेंस डेनिम कलेक्शन लॉन्च, जरीन खान बनीं आकर्षण का केंद्र
आस्था के साथ पारदर्शिता भी जरूरी : क्या बड़े मंदिरों को चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए?
शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली
जर्जर स्कूल भवनों को गिराने की मंजूरी के बाद भी कार्रवाई नहीं, हादसों को न्यौता
होर्मुज में तेल टैंकरों पर ईराना का हमला : यूएई ने की निंदा, कहा- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन