भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर, कंटेनर में घुसे चालक की दर्दनाक मौत

पुलिस ने शुरू की जांच

भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर, कंटेनर में घुसे चालक की दर्दनाक मौत
भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लांबिया टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

भीलवाड़ा। राजस्थान में रायला थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेलर की चपेट में पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लांबिया टोल के पास एक ट्रेलर ने आगे जा रही पिकअप के पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते पिकअप आगे जा रहे कंटेनर में जा घुसी। इससे पिकअप का केबिन पूर्णतह: क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही टोलकर्मी, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। चालक को वाहन से निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस से शव रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निजाम (30) निवासी बरना, जिला किशनगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय