सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा
जयपुर। जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार शाम सोने की ज्वेलरी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मोके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य कर्मचारी बेहोश हो गए। बेहोश कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर ऑफिसर ऊषा ने बताया कि हादसा गुरुवार शाम करीब पांच बजे हुआ। सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टी में अचानक आग लग लग गई। उस समय फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी काम कर रहे थे। आग आग लगने के बाद फैक्ट्री में धुआं फैल गया, जिससे अंदर मौजूद कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी हुई। दम घुटने के कारण दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच कर्मचारी बेहोश हो गए।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और दमकल की टीमें
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए और कुछ समय बाद आग बुझा दी गई। हादसे के दौरान बेहोश हुए पांच कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के कारणों की जानकारी नहीं
घटना के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल रहा। हादसे में दो कर्मचारियों की मौत से फैक्ट्री में काम करने वालों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Comment List