किन्नर के डेरे में चोरी के बाद तीन गाड़ियों में लगाई आग, लाखों के जेवर और 12.70 लाख रुपये ले गए बदमाश

पुरानी रंजिश की जताई गई आशंका

किन्नर के डेरे में चोरी के बाद तीन गाड़ियों में लगाई आग, लाखों के जेवर और 12.70 लाख रुपये ले गए बदमाश
हनुमानगढ़ के धोलीपाल गांव में किन्नर चन्नी के डेरे पर अज्ञात बदमाशों ने चोरी और आगजनी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पुरानी रंजिश की आशंका के बीच चोरों ने 12.70 लाख रुपये नकद, 51 तोला सोना, 2 किलो चांदी चोरी की और 3 गाड़ियों को आग लगाकर फरार हो गए।

श्रीगंगानगर। राजस्थान में हनुमानगढ़ के धोलीपाल गांव में किन्नर चन्नी के डेरे पर शनिवार रात चोरी और आगजनी की वारदात की की गई। थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजीव रॉयल ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डेरे के एक तरफ बने बड़े कमरे में तीन गाड़ियां जल रही थीं। अंदर एक कमरे में रखी अलमारी और अन्य जगहों पर रखा सामान बिखरा पड़ा था। वारदात के समय चन्नी श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में एक परिचित के यहां थीं। सूचना मिलते ही वह धोलीपाल के लिए रवाना हो गईं। चन्नी ने घर संभालने के बाद बताया कि कल सुबह वह सादुलशहर एक परिचित के यहां गई थीं और रात वहीं रुक गईं। धोलीपाल वाले डेरे में उस समय कोई नहीं था।

उसने बताया कि आग में एक स्कॉर्पियो और दो कैंपर गाड़ियां जल गईं। चोरों ने एक कमरे की अलमारी और अन्य जगहों से करीब 51 तोला सोने के जेवरात, करीब दो किलो चांदी के गहने और 12 लाख 70 हजार रुपये नकद ले चुरा लिए गये। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है और आशंका है कि इसी के चलते उनकी गैरमौजूदगी में वारदात की गई।

रॉयल ने बताया कि डेरे के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। रात करीब 12 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखे। एक युवक बाहर खड़ा रहा। दूसरा अंदर घुसा, पहले कमरे में चोरी की, फिर एक बोतल लेकर बड़े कमरे की तरफ गया। इसके तुरंत बाद उस कमरे में तेज चमक दिखाई दी है। पुलिस का अनुमान है कि बोतल में पेट्रोल जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ था, जिससे गाड़ियों को आग लगाई गई। दोनों संदिग्ध युवक लगभग 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने बताया घटना की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल बोले- गोडावण बचाना यानी पूरे थार के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा, संरक्षण को मिलेगी नई उड़ान सीएम भजनलाल बोले- गोडावण बचाना यानी पूरे थार के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा, संरक्षण को मिलेगी नई उड़ान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जैसलमेर के रामदेवरा में 9.25 करोड़ रुपये की लागत...
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
रूस-भारत संबंध 'विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर : विदेश मंत्रालय
दिया कुमारी ने वार्ड 22 में जाना जनता का हाल, समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए
चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला तेज, संजय राउत बोले- 10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा बड़ा संयुक्त विरोध प्रदर्शन
आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली
जयपुर में देवनानी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायी अनुभव और संसदीय परंपराओं पर हुआ मंथन