टीकाराम जूली का आरोप: राजस्थान में कानून-व्यवस्था बेपटरी, अलवर में तीन युवकों की हत्या पर उठाए सवाल

राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट

टीकाराम जूली का आरोप: राजस्थान में कानून-व्यवस्था बेपटरी, अलवर में तीन युवकों की हत्या पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्षदों को पकड़ने और बाड़ाबंदी में व्यस्त है, जबकि अलवर में तीन युवकों की संदिग्ध हत्या और अपहरण जैसी घटनाएं सरेआम हो रही हैं। जूली ने मामले की गहन जांच की मांग की है।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है और कानून का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है। पुलिस पार्षदों को पकड़ने में व्यस्त है, जबकि सरेआम अपहरण और हत्याएं हो रही हैं। अलवर में तीन युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का जिक्र करते हुए जूली ने कहा कि परिजन आरोप लगा रहे हैं कि युवकों की हत्या हुई है। 

उन्होंने पुलिस से गहन जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग की। जूली ने आरोप लगाया कि पुलिस रिसॉर्ट में पार्षदों को ढूंढने में लगी है, जबकि हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कल भी उन्होंने यही बात कही थी और आज फिर दोहराते हैं कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था एकदम बेपटरी हो चुकी है। उन्होंने सरकार से तुरंत सख्त एक्शन लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान निकाय चुनाव मतगणना की तैयारी पूरी, कार्मिकों और एजेंटों के लिए अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र जारी किए गए राजस्थान निकाय चुनाव मतगणना की तैयारी पूरी, कार्मिकों और एजेंटों के लिए अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र जारी किए गए
राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना के सुचारू संचालन के लिए जयपुर में अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र व...
महबूबा मुफ्ती ने ब्रिक्स में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा का किया स्वागत, भारत से गाजा-ईरान पर स्पष्ट रुख की मांग
मोदी का मूल मंत्र जन सेवा ही प्रभु सेवा, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प: भजनलाल शर्मा
कनाडा का बड़ा दांव: पीएम मार्क कार्नी ने ईयू का सहयोगी सदस्य बनने का प्रस्ताव रखा, अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच बदली रणनीति
सियासत की हुनरमंदी, दोनों दलों ने कर ली बाड़ाबंदी: नतीजों से पहले भाजपा और कांग्रेस ने संभाले अपने पार्षद, रिसॉर्ट में ठहराया
टीकाराम जूली का आरोप: राजस्थान में कानून-व्यवस्था बेपटरी, अलवर में तीन युवकों की हत्या पर उठाए सवाल
नोएडा: नकली सोना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन संदिग्ध गिरफ्तार