अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार

आरोपी चालक की तलाश शुरू

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। भीषण टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अलवर। राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे एक मोटर साइकिल पर तीन युवक जा रहे थे कि काली मोरी फाटक के पास तेज घुमाव पर अचानक विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गये। आमने सामने की टक्कर से नाले की दीवार टूट गई और एक युवक नाले में जा गिरा। इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल युवकों को तत्काल अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र राजपूत उर्फ छोटू (21), युवराज सैनी (22) और हिमांशु (21) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त थे। दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

BRICS सम्मेलन से इतर सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति BRICS सम्मेलन से इतर सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपने ईरानी समकक्ष सैयद अली मदनीजादेह से मुलाकात...
मायावती के स्वास्थ्य पर फैली खबरों का खंडन, बसपा प्रमुख बोलीं- मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद पर भी उठाए सवाल
जयपुर नगर निगम वार्ड 62 में पुनर्मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग
एलन मस्क ने एआई विकास धीमा करने का किया समर्थन, बोले- 12 साल पहले ही इसे परमाणु हथियारों से ज्यादा खतरनाक बताया
अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार
भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली
पिछली बार निकायों का जिम्मा संभालने वालों की झलक: 26 निकायों में मेयर, सभापति, पालिका अध्यक्ष की पांच साल से पहले ही गई कुर्सी