"6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या

दोनों परिवारों के घर करीब होने से तनाव

जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कैंपर सवार हमलावरों ने पहले विजय की कार को टक्कर मारी और फिर कुल्हाड़ी से वार कर जान ले ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी हनीश गोल्या को गिरफ्तार कर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

जयपुर। जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुरानी रंजिश सामने आई है। वर्ष 2019 में गांव के कैलाश की हत्या के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, कैलाश के बेटे हनीश गोल्या पर विजय की हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

जयपुर ग्रामीण के जोबनेर इलाके में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक विजय बाजिया (25) पर आरोपियों ने पहले वाहन से टक्कर मारी और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय विजय अपनी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान कैंपर सवार लोगों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। कार रुकने के बाद विजय ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर लिया। इस दौरान उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दोपहर करीब 3 बजे से ही कैंपर वाहन से विजय का पीछा कर रहे थे। शाम करीब 7:15 बजे कालवाड़ स्थित घर जाते समय उसे निशाना बनाया गया। मामले में कैलाश के बेटे हनीश गोल्या की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Read More धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान

वर्ष 2019 की घटना से जुड़ी थी रंजिश

Read More स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी

जांच में सामने आया कि विजय बाजिया और कैलाश के बीच वर्ष 2019 में विवाद हुआ था। उस दौरान एक शराब के ठेके पर हुए हमले में कैलाश की मौत हो गई थी। इस मामले में विजय को गिरफ्तार किया गया था और उसे जेल भी जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा।

Read More दीपावली के बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़, आमेर महल में आए सबसे अधिक 10,923 पर्यटक

पहले भी विजय पर हो चुके थे हमले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जेल से रिहा होने के बाद विजय पर जोबनेर क्षेत्र में कई बार हमले हुए थे। कुछ घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायतें भी दर्ज कराई गई थीं। इन मामलों की जांच चल रही थी। स्थानीय स्तर पर भी विजय पर पिछले वर्षों में कई बार हमला होने की जानकारी सामने आई है।

दोनों परिवारों के घरों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी

विजय और कैलाश के परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के घरों के बीच करीब 500 मीटर का फासला बताया जा रहा है। हत्या की घटना के बाद जोबनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विजय के घर सहित आसपास के क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस का उद्देश्य इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1.अनीश गोल्या उर्फ जग्गू (21) निवासी भूराराम गोल्या की ढाणी, ग्राम तिबारिया, थाना जोबनेर।
2. कमलेश गोल्या उर्फ कमल उर्फ जोरू (23) गोल्या की ढाणी, ग्राम तिबारिया, थाना जोबनेर।
3. युवराज चौधरी (23) निवासी मेन स्टैंड, ग्राम तिबारिया, थाना जोबनेर।
4. दिनेश चौधरी उर्फ दीनू (23)  निवासी ग्राम हिंगोनिया, थाना जोबनेर।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या "6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या
जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर...
पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी
जम्मू के किश्तवाड़ में सनसनी: दो SPO जवानों के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस राइफल गायब
जयपुर से बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, 2 फ्लाइट रद्द
भिवाड़ी सबसे प्रदूषित, 282 एक्यूआई वैल्यू के साथ खराब श्रेणी में
दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक, कमजोर शुरुआत के संकेत
कैनेडी परिवार पहुंचा अदालत: ट्रंप के प्रस्तावित 250 फुट ऊंचे विजय स्मारक को चुनौती, ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप