पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 

निष्पक्ष जांच की मांग

पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैथ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार पर लगे कथित पांच करोड़ रुपये के रिश्वत के आरोपों पर आप (AAP) सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मामले में हस्ताक्षेप करने और राजनीतिक साजिश बताने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैथ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार से जुड़े कथित पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इतने गंभीर आरोपों को महज ''राजनीतिक साजिश'' बताकर खारिज नहीं किया जा सकता। पंजाब की जनता सच्चाई और पारदर्शी जांच चाहती है।

कैथ ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि राज्य की जनता जानना चाहती है कि भ्रष्टाचार विरोधी राजनीति, पारदर्शिता और ईमानदार शासन को अपनी बुनियाद बताने वाली आप आज इन सिद्धांतों पर कहां खड़ी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को इस मामले में चुप रहने के बजाय पंजाब की जनता के सामने पार्टी का स्पष्ट पक्ष रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आरोप सही हैं या निराधार, इसका फैसला केवल निष्पक्ष जांच के बाद ही हो सकता है। यदि आरोप झूठे हैं तो सरकार को निष्पक्ष जांच का स्वागत करना चाहिए और यदि आरोपों में सच्चाई है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच की मांग को राजनीतिक साजिश बताकर खारिज करना लोकतांत्रिक जवाबदेही के अनुरूप नहीं है।

कैथ ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले का संज्ञान लिया जाना और कार्रवाई रिपोर्ट मांगा जाना भी सरकार के लिए गंभीर संकेत है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार को अपनी स्थिति पर पूरा भरोसा है तो वह निष्पक्ष जांच से क्यों डर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले आप सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ''जीरो टॉलरेंस'' की बात करती थी। अब पंजाब पूछ रहा है कि कथित पांच करोड़ रिश्वत मामले में वही जीरो टॉलरेंस नीति कहां है।

Read More हूतियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, नज्रान सैन्य अड्डे को मिसाइलों और ड्रोनों से निशाना बनाने का दावा किया

उन्होंने मुख्यमंत्री मान और श्री केजरीवाल से स्पष्ट जवाब की मांग करते हुए कहा कि राजनीतिक बयानबाजी बंद कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए जाएं और सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि आरोप झूठे साबित होते हैं तो आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो कानून अपना काम करे। उन्होंने कहा कि पंजाब अब केवल बयान नहीं, बल्कि स्पष्ट जवाब और पारदर्शी जांच चाहता है।

Read More जयपुर, उदयपुर, कोटा और भीलवाडा नगर निगमाें में भाजपा को स्पष्ट बहुमत: बीकानेर में कांग्रेस जीती; पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय रहेंगे किंगमेकर

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय