जयपुर पुलिस लाइन में शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि, 300 पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर किया नमन

जनसेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का संकल्प

जयपुर पुलिस लाइन में शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि, 300 पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर किया नमन
जयपुर पुलिस लाइन आयुक्तालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में देश की स्वतंत्रता, अखंडता और सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों व महापुरुषों को याद किया गया। करीब 300 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने 2 मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित किए तथा राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

जयपुर। पुलिस लाइन, आयुक्तालय जयपुर में रविवार को देश की स्वतंत्रता, अखंडता और राष्ट्रीय एकता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों एवं महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन आयुक्तालय जयपुर सरोज धायल के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में करीब 300 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और चन्द्रशेखर आजाद के साथ राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। 

पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों एवं महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इसके बाद उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने तथा जनसेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था
आगामी त्योहारों के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस और...
महाराष्ट्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कोल्हापुर में एमडी फैक्ट्री पर छापा, 50 किलो ड्रग्स के साथ छह गिरफ्तार
अलवर के स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन का असर: जर्जर भवन हटाया जा रहा, नया आठ कमरों का भवन बनाने की तैयारी
पेपर लीक पर भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- कानून नहीं, पूरी व्यवस्था बदलने से रुकेगा पेपर लीक
मुंबई में गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस में बड़ा हादसा: प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल; जांच शुरू
टीकाराम जूली का सरकार पर हमला, बोले- स्कूल की शिकायत दबाने के लिए मीडिया पर पोक्सो और आईटी एक्ट की धमकी
कोटपूतली-बहरोड़ में नकबजनी करते अंतर्राज्यीय पारदी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, लाखों की नकदी और जेवर चोरी का आरोप