सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था
आगामी त्योहारों के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने, जनसहभागिता बढ़ाने और किसी भी विवाद की स्थिति में आईजी तथा एसपी को तुरंत मौके पर पहुंचकर नियंत्रण करने के निर्देश दिए।

जयपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रदेश में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ काम करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं विवाद या किसी अन्य घटना से माहौल प्रभावित होने की स्थिति में संबंधित पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करें।

शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान जनसहभागिता को बढ़ावा देने के साथ आमजन से प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए। इससे किसी भी छोटी-बड़ी घटना या संभावित समस्या की जानकारी समय पर मिल सकेगी और आवश्यक कार्रवाई तुरंत की जा सकेगी। बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय