तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की

परिवार ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया

तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) को पत्र लिखकर मधुबनी जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की संदिग्ध मौत के मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मामले की स्वतंत्र जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने और पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा देने का आग्रह किया है।

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी जिले के रामपट्टी स्थित मंडल कारागार में 10 अगस्त को मृत पाए गए 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। तेजस्वी यादव ने एनएचआरसी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि रोशन यादव की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की स्वतंत्र जांच आवश्यक है। उन्होंने मृतक और उसके परिवार को न्याय सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की मांग की।

राजद नेता ने एनएचआरसी के अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा कि रोशन यादव 27 मई 2026 से न्यायिक हिरासत में था। जेल अधिकारियों के अनुसार, उसकी मौत फांसी लगाने से हुई। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए उसके शरीर पर कई चोट के निशान होने की बात कही है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी गिरफ्तारी के संबंध में परिजनों को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि मधुबनी प्रशासन ने संकेत दिया है कि एनएचआरसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी और उसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली समेत 4 उच्च न्यायालयों में 14 न्यायाधीश नियुक्त, मुर्मु ने नियुक्तियों को दी मंजूरी दिल्ली समेत 4 उच्च न्यायालयों में 14 न्यायाधीश नियुक्त, मुर्मु ने नियुक्तियों को दी मंजूरी
मुर्मु ने चार उच्च न्यायालयों में 14 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी। दिल्ली हाईकोर्ट में दो न्यायाधीश और...
शराब के नशे में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : घर पर कोई नहीं था मौजूद, पड़ोसियों ने दी परिजनों को सूचना
नेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस शुरू : फूड सेफ्टी एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन विषयों पर की चर्चा, खेती के बाद के बुनियादी ढांचे पर भी जोर
मोदी ने 51 हजार युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र : दुनिया को भारत की युवा शक्ति पर भरोसा, बोले-  दौड़ती रहे सुधार की एक्सप्रेस
आंच हॉस्पिटल में शव बदलने का मामला, 20 किमी दूर पहुंचे परिजन तो खुली गलती
जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा की ओर से प्रसन्नचंद मेहता मैदान में, कांग्रेस से राजेंद्र सिंह ने भरा नामांकन
कश्मीर की आरक्षण नीति के विरोध में पीडीपी का प्रदर्शन, इल्तिजा मुफ्ती ने की मौजूदा आरक्षण की समीक्षा में अधिक पारदर्शिता की मांग