टीकाराम जूली का सरकार पर हमला, बोले- स्कूल की शिकायत दबाने के लिए मीडिया पर पोक्सो और आईटी एक्ट की धमकी

स्कूलों में मीडिया बैन और बेरोजगारी पर सवाल

टीकाराम जूली का सरकार पर हमला, बोले- स्कूल की शिकायत दबाने के लिए मीडिया पर पोक्सो और आईटी एक्ट की धमकी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्थानीय स्कूल की समस्याओं पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के आदेश को कमियां छुपाने की साजिश बताया है। उन्होंने पोक्सो व आईटी एक्ट की धमकी देने की आलोचना करते हुए राज्य में बढ़ती बेरोजगारी पर सवाल उठाए और युवाओं के लिए कौशल विकास पर जोर दिया।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया है कि एक स्थानीय विद्यालय में बच्चों द्वारा सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद जब वे स्कूल पहुंचे तो प्रशासन ने 15 दिन में समस्या सुलझाने का वादा किया। लेकिन 15 दिन बाद स्कूल पहुंचने पर नया आदेश लगा मिला जिसमें मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया गया। आदेश में पोक्सो, आईटी एक्ट और राजकार्य में बाधा डालने जैसे आरोप लगाने की धमकी दी गई है। 

जूली ने कहा कि यह अपने पाप छुपाने का तरीका है।उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि आज 26 प्रतिशत ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। सरकार बेरोजगारी के आंकड़ों में हेरफेर कर रही है। वह उनको ही बेरोजगार मानती है जिन्हें 12 महीने में 30 दिन या पिछले सात दिनों में एक घंटे भी काम न मिला हो। बेरोजगारी बढ़ रही है, सरकार ध्यान नहीं दे रही। शिक्षा के साथ कौशल विकास पर जोर देना होगा तभी युवाओं की लड़ाई जीती जा सकेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय