जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान और जापान का औद्योगिक संबंध

जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर रत्न-आभूषण और अन्य उद्योगों के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जापानी निवेशकों को अनुकूल माहौल और सुविधाएं दे रही है। जयपुर और यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर वैश्विक स्तर पर व्यापार व रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान और जापान के बीच वर्षों पुराने संबंध हैं। राज्य सरकार दोनों देशों के बीच रत्न-आभूषण सहित अन्य उद्योगों के विकास के लिए रोडमैप बनाकर काम कर रही है। जापानी कंपनियों के लिए राज्य में विशेष सुविधाओं के साथ जापानी जोन विकसित किए गए हैं, ताकि उन्हें अनुकूल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने रविवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में उद्योग और निवेश से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जयपुर ज्वैलरी एसोसिएशन और यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन तकनीक, निवेश और विशेषज्ञता के जरिए रत्न-आभूषण कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। इससे व्यापार बढ़ने के साथ रोजगार के अधिक अवसर भी पैदा होंगे।

जापानी निवेशकों को राजस्थान में उद्योग लगाने का न्योता

शर्मा ने 2024 में अपनी जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि जापानी कंपनियों ने राजस्थान में निवेश से तीन से चार गुना लाभ मिलने की बात कही थी। उन्होंने जापानी निवेशकों को राजस्थान में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

राजस्थान की निवेश नीतियों की जापानी प्रतिनिधिमंडल ने की सराहना

Read More हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय

बैठक में जापान के कोफू सिटी के मेयर युइची हिगुची ने राजस्थान सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और राज्य में उपलब्ध निवेश अवसरों की सराहना की। उन्होंने बताया कि जापान की करीब 180 कंपनियां राजस्थान में काम कर रही हैं। जयपुर और कोफू सिटी के ज्वैलर्स मिलकर वैश्विक स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। जयपुर की करीब 60 कंपनियां कोफू सिटी में ज्वैलरी कारोबार से जुड़ी हैं।

Read More आसपुर में 8 इंच बारिश से बिगड़े हालात, आज से मानसून की हो सकती है विदाई

इस दौरान मुख्यमंत्री और जापानी प्रतिनिधिमंडल ने एक-दूसरे का अभिवादन ‘राधे-राधे’ कहकर किया। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, जयपुर ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला, यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित जापान के उद्योग, वाणिज्य और बैंकिंग क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Read More भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय