बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी

23 अगस्त को अजमेर में जुटेंगे दुग्ध उत्पादक

बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी
मुख्यमंत्री दूध उत्पादक संबल योजना और मिड डे मील योजना के करीब 600 करोड़ रुपये बकाया भुगतान को लेकर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों ने आंदोलन का ऐलान किया। 23 अगस्त को अजमेर में सरस सहकार महाकुंभ आयोजित।

जयपुर। प्रदेश के जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों के मुख्यमंत्री दूध उत्पादक संबल योजना एवं मिड डे मील योजना की बकाया चल रही करीब 600 करोड़ रुपए का जल्द भुगतान नहीं करने पर आंदोलन का ऐलान किया है। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों ने 23 अगस्त को अजमेर में सरस सहकार महाकुंभ का ऐलान करने के साथ ही नई दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। दोनों मदों मे करीब 600 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया चल रहा है। राजधानी जयपुर में सोमवार को आयोजित जिला दुग्ध संघों के अध्यक्षों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री दूध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पिछले सात महीने से लंबित है। योजना के तहत राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में 650 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान किया था। उन्होंने कहा कि सरकारी भुगतान समय पर नहीं मिलने के कारण जिला दुग्ध संघों को दूध खरीद, पशुपालकों के भुगतान और दैनिक संचालन के लिए बैंकों से ऋण लेना पड़ रहा है। इससे संघों पर अनावश्यक ब्याज का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। 

23 अगस्त को अजमेर में जुटेंगे दुग्ध उत्पादक : बैठक में आगामी 23 अगस्त को अजमेर में सरस सहकार महाकुंभ आयोजित करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रदेशभर के दुग्ध उत्पादक किसानों, ग्राम दुग्ध सहकारी समितियों, जिला दुग्ध संघों के प्रतिनिधियों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। महाकुंभ में लंबित अनुदान, मिड डे मील भुगतान, सहकारी डेयरी व्यवस्था की स्वायत्तता और प्रस्तावित बहुराज्यीय डेयरी ढांचे सहित विभिन्न मुद्दों पर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

चौधरी ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर प्रदेश के दुग्ध उत्पादक दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही सहकारी संघों के हितों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के विकल्प पर भी विचार किया जाएगा।

 

Read More भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार

Read More राजस्थान में मानसून का जोर : मकराना में मार्बल खान ढही, दो दिन और भारी बारिश का अलर्ट

 

 

Read More सीएस ऑफिस से जारी जून-2026 इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट : दफ्तरों के चक्कर खत्म, डी-रेगुलेशन से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी...
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद
वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे : राजस्थान में हेपेटाइटिस के साइलेंट केस बढ़े, हाई-रिस्क ग्रुप में 3.2 प्रतिशत तक पॉजिटिविटी
बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी
राम मंदिर दान चोरी मामले में 10 अगस्त से पहले एसआईटी की स्थिति रिपोर्ट पेश करने का सुप्रीम निर्देश
सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज