भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार

उद्योगों के विस्तार और निवेश की नई संभावनाएँ विकसित होंगी

भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
जेईसीसी, सीतापुरा में भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का शुभारंभ सुभाष गोयल और सुरेश सैनी ने किया। प्रदर्शनी में देशभर के उद्योग प्रतिनिधि, उद्यमी और व्यापारी शामिल।

जयपुर। जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 के संस्करण का भव्य शुभारंभ जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य सुभाष गोयल तथा जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री श्री सुरेश सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग को एक ही मंच पर लाकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के साथ-साथ स्थापित उद्योगों के लिए नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन कर रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से छोटे एवं मध्यम उद्यमियों को सीधे आपूर्तिकर्ताओं, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं तथा उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। इससे व्यापारिक नेटवर्क मजबूत होंगे, नए बाज़ारों तक पहुंच बनेगी तथा उद्योगों के विस्तार और निवेश की नई संभावनाएँ विकसित होंगी।

इस अवसर पर सुभाष गोयल ने कहा कि "जयपुर ने खाद्य उद्योग के क्षेत्र में अपनी एक सशक्त पहचान स्थापित की है और यह प्रदर्शनी उस पहचान को और अधिक मजबूत बनाएगी। ऐसे आयोजन उद्योगों में सहयोग, नवाचार एवं नई व्यावसायिक साझेदारियों को बढ़ावा देते हैं तथा स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप