राजस्थान में मानसून का जोर : मकराना में मार्बल खान ढही, दो दिन और भारी बारिश का अलर्ट

कहीं-कहीं अतिभारी बारिश की संभावना

राजस्थान में मानसून का जोर : मकराना में मार्बल खान ढही, दो दिन और भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून जोर पकड़ चुका है। डूंगरपुर, उदयपुर, मकराना और अन्य जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित। बेणेश्वर धाम चारों ओर से पानी से घिर गया, जबकि हनुमानगढ़ में स्कूलों की छुट्टी घोषित। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी।

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार दूसरे दिन भी कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। गुरुवार सुबह डूंगरपुर, उदयपुर, डीडवाना-कुचामन समेत कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। मकराना में आधे घंटे की तेज बरसात के बाद एक मार्बल खान ढह गई, जबकि डूंगरपुर-बांसवाड़ा क्षेत्र में सोम और माही नदियों का जलस्तर बढ़ने से बेणेश्वर धाम चारों ओर से पानी से घिरकर टापू बन गया। यहां पहुंचने वाले सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। हनुमानगढ़ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के कारण गुरुवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 239 मिमी (करीब साढ़े नौ इंच) वर्षा उदयपुर जिले के लसाड़िया में दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग पर बने ऊपरी परिसंचरण तंत्र, सक्रिय मानसून ट्रफ और शियर जोन के प्रभाव से प्रदेश में अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा। 23 से 25 जुलाई के दौरान अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में कई स्थानों पर मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश की संभावना है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। हालांकि 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा। गुरुवार को सेंसेक्स 363 अंक गिरकर...
जंतर-मंतर लाठीचार्ज : AAP का केंद्र सरकार पर हमला, पीएम मोदी से युवाओं से माफी की मांग
अमेरिका-सउदी अरब के बीच नागरिक परमाणु समझौता, विशेषज्ञों को सता रहा हथियारों की होड़ शुरू होने का डर
वन विभाग में अटके तबादलों को मिली रफ्तार, 19 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी
आरपीएससी ने विभिन्न पदों के साक्षात्कार कार्यक्रम किए जारी, 31 जुलाई से 14 अगस्त तक होंगे इंटरव्यू
जंतर-मंतर बताएगा बारिश का हाल, प्राचीन वायु परीक्षण से होगा वर्षा का पूर्वानुमान
मोदी भी लें पेपर लीक की जिम्मेदारी : युवाओं की मांगों को दबाने के लिए किया लाठीचार्ज, प्रियंका ने कहा- किसी दोषी को नहीं मिली सजा