जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून

जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके असर से सोमवार को भी कई जिलों में बारिश हुई।

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके असर से सोमवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी जयपुर, जोधपुर, माउंट आबू सहित कुछ जिलों में बारिश हुई। यहां कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। जयपुर में शाम चार बजे अचानक मौसम बदला और शहर के चारदीवारी सहित आसपास के इलाकों में करीब आधे घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। इससे यहां सड़कों पर पानी भर गया। वहीं शहर के बाहरी इलाकों में बारिश नहीं होने से लोगों में मायूसी रही। इससे उमस और बढ़ गई। वहीं माउंट आबू में बीते पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण झरने बहने लगे हैं। कोदरा डैम में नौ फीट पानी आया है। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चूरू में 40 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।

अब आगे क्या ?

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश में बढ़ोतरी होने और मध्यम से कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी भागों में कहीं कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 जुलाई से दो अगस्त के दौरान भी पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून सक्रिय रहने और कहीं कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम