एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन

रूट पर इंडिगो की यही एकमात्र सीधी सेवा

एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
बढ़ती परिचालन लागत और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में इजाफे का असर उड़ानों पर दिखने लगा। इंडिगो ने जयपुर-सूरत रूट की अपनी एकमात्र सीधी उड़ान अब सप्ताह में दो दिन बंद कर दी। पहले यह फ्लाइट रोज चलती थी, लेकिन अब मंगलवार और गुरुवार को संचालित नहीं होगी।

जयपुर। विमान कंपनियों की परिचालन लागत बढ़ने का असर अब उड़ानों के संचालन पर भी दिखाई देने लगा है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य परिचालन कारणों के चलते एयरलाइंस कई सेक्टरों में उड़ानों की संख्या कम कर रही हैं। इसी कड़ी में इंडिगो एयरलाइन ने जयपुरसूरत रूट पर संचालित अपनी एकमात्र सीधी उड़ान के संचालन में कटौती कर दी है। पहले यह फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन संचालित होती थी, लेकिन अब मंगलवार और गुरुवार को इसका संचालन बंद कर दिया गया है। जयपुर से यह फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर 2:05 बजे सूरत के लिए रवाना होती है।

इस रूट पर इंडिगो की यही एकमात्र सीधी सेवा है, इसलिए सप्ताह में दो दिन उड़ान बंद रहने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विमानन क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि बढ़ती लागत और परिचालन संबंधी चुनौतियों के कारण एयरलाइंस फिलहाल अपने नेटवर्क का पुनर्गठन कर रही हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक