फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव

खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से बनी हुई

फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
वैश्विक बाजारों में दबाव और अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंता के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज। चांदी ₹7,000 प्रति किलो टूटकर ₹2,25,000 पर पहुंची। 24 कैरेट सोना ₹2,000 गिरकर ₹1,46,400 प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,35,400 प्रति दस ग्राम।

जयपुर। अमेरिका में चरम पर पहुंची महंगाई और फेडरल रिजर्व (Fed) द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बजाय बढ़ोतरी के संकेतों ने वैश्विक बाजारों सहित जयपुर सर्राफा बाजार में बड़ी उथल-पुथल मचा दी है। फेड की आगामी 29 तारीख की बैठक से पहले निवेशकों में डर का माहौल है, जिसके चलते ऊपरी स्तरों से भारी बिकवाली देखी जा रही है। बाजार जानकारों का मानना है कि यदि फेड ब्याज दरों में वृद्धि का फैसला करता है, तो बाजार में गिरावट का यह दौर और गहरा सकता है। इस वैश्विक दबाव का सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ा है। जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं (सोना और चांदी) की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।

चांदी ₹7,000 और शुद्ध सोना ₹2,000 हुआ सस्ता :

जयपुर सराफा कमेटी के मुताबिक, चौतरफा बिकवाली के चलते चांदी की कीमतों में ₹7,000 प्रति किलो की भारी गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव फिसलकर ₹2,25,000 प्रति किलोग्राम पर गया है।वहीं, सोने के खरीदारों के लिए भी राहत की खबर है। जयपुर में 24 कैरेट (शुद्ध सोना) ₹2,000 प्रति दस ग्राम टूटकर ₹1,46,400 पर बंद हुआ। इसके साथ ही 22 कैरेट (जेवराती सोना) की कीमतों में भी ₹1,800 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसके दाम ₹1,35,400 प्रति दस ग्राम रह गए हैं। हालांकि, कीमतों में इस बड़ी गिरावट के बावजूद हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से बनी हुई है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव (प्रति 10 ग्राम/किलो) :

Read More कोटपूतली में पुलिस उप निरीक्षक 3,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

चांदी (प्रति किलो) : ₹2,25,000

Read More शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : प्रदेश में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, जयपुर में 6900 लीटर मूंगफली तेल सीज

शुद्ध सोना (24 कैरेट) : ₹1,46,400

Read More केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अब करेंगी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व

जेवराती सोना (22 कैरेट) : ₹1,35,40018

18 कैरेट सोना : ₹1,14,20014

14 कैरेट सोना : ₹90,800

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम