जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान

यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा

जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान
जयपुर से जैसलमेर के बीच अलायंस एयर की नियमित हवाई सेवा पिछले दो सप्ताह से बाधित। 14 जून के बाद कोई उड़ान संचालित नहीं, यात्रियों को परेशानी हो रही। पर्यटन व व्यापार प्रभावित। रविवार की उड़ान को लेकर भी संशय बना हुआ।

जयपुर। जयपुर से जैसलमेर के बीच संचालित होने वाली अलायंस एयर की नियमित हवाई सेवा पिछले करीब दो सप्ताह से प्रभावित है। एयरलाइन के तय शेड्यूल के अनुसार, यह फ्लाइट प्रत्येक गुरुवार और रविवार को संचालित होती है तथा जयपुर से सुबह 8:50 बजे जैसलमेर के लिए रवाना होती है। हालांकि, 14 जून के बाद से इस रूट पर एक भी उड़ान संचालित नहीं हुई है। बीते गुरुवार को भी निर्धारित फ्लाइट का संचालन नहीं हो सका, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब रविवार को होने वाली उड़ान के संचालन को लेकर भी संशय बना हुआ है। लगातार उड़ानें रद्द या स्थगित होने से पर्यटन, व्यापार और अन्य आवश्यक कार्यों से जैसलमेर जाने वाले यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

यात्रियों का कहना है कि नियमित उड़ान सेवा बाधित रहने से उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। फिलहाल एयरलाइन की ओर से उड़ानों के नियमित संचालन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यात्रियों को आगामी उड़ान को लेकर इंतजार बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी संगठन से युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के 'छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने...
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?
जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास